सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया जिलाअधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी में विकास कार्य का उद्घाटन लखीमपुर खीरी जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी में सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा अपनी विधायक निधि से अधिवक्ता गण एवं वार्ड कार्यों के हितार्थ कलेक्ट्रेट परिसर लखीमपुर इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य कराया गया है जिसका लोकार्पण आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को योगेश वर्मा सदर विधायक जिला खीरी एवं जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री श्री राजीव कुमार पांडे एवं अध्यक्ष एल्डर कमेटी राजकुमार त्रिवेदी एडवोकेट के कर कमल द्वारा किया गया साथ ही जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी में 5 किलो वाट सोलर पैनल लगवाने तथा डीके रबाडा एडवोकेट के तख्त से जिला सहकारी बैंक में लगे एटीएम तक तीन सेट डलवाने का आश्वासन दिया तड़ उपरांत जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी के सभागार में माननीय योगेश वर्मा सदर विधायक का भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया स्वागत समारोह में जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ सदस्य सभी सम्मानित अधिवक्ता मौजूद रहे